नृत्य करने वाली बारह राजकुमारी (Hindi Motivation Story)- : एक समय की बात है , किसी देश में एक राजा राज्य किया करता था। उसकी बारह राजकुमारिया थी ” राजा अपनी सभी राजकुमारियाँ से बहुत ज्यादा प्यार करते थे। यही वजह थी ,की राजा को सभी राजकुमारियों की सुरक्षा की चिंता होती थी।

राजकुमारियों के प्यारऔर चिंता के कारण राजा ने बारह राजकुमारियों के सोने का इंतज़ाम एक ही कक्ष में कर रखा था। राजा के सोने के बाद राजा राजकुमारियों के कक्ष के बाहर ताला लगवा देते थे। इसके बावजूद राजकुमारिया हर रात नए जूते पहनकर सोती थी। ,और अगली सुबह जूते फटे और घिसे मिलते थे।

“सभी राजकुमारिया रात भर कक्ष में रहने के बावजूद उनके जूते फटे और घिसे मिलने पर ये बात राजकुमार को काफी हैरान कर देती है।

राजा ने इस जानकारी के लिए काफी प्रयास किये , फिर भी इस रहसय से पर्दा नहीं उठ सका की हर रात राजकुमारियों के नए जूते कैसे फट जाते है। इस बात की सच्चाई जानने के लिए राजा ने एक रात घोषणा करवा दी की ,जो भी इस रहस्य से पर्दा उठाएगा। उस व्यक्ति का उनकी पसंद की राजकुमारी से उनका विवाह करवा दिया जायेगा। भविष्य में उनको राज्य का राजा भी बना दिया जायेगा।

इस प्रकार की घोषणा सुनकर कई राजकुमारों ने प्रयास किये ,लेकिन असफल रहे। एक दिन उस राज्य से एक बहुत छोटे देश का राजकुमार गुजर रहा था। छोटे राज्य का राजकुमार , जो किसी राजा के हाथो अपना राज्य गवा चूका था। वह एक नदी के किनारे बैठ कर अपने थैले से बचा हुआ खाना निकल कर खाने लगा ,तभी वहा एक बुढ़िया एक बुढ़िया आ गई और राजकुमार से खाना मांगने लगी।

राजकुमार ने बिना कुछ सोचे अपना भोजन उस बुढ़िया को दे दिया। बुढ़िया ने खाना खा कर ,उसे उस राज्य की घोषणा के बारे में बतया। और जाते -जाते उसे जादुई चोंगा दे गई। उस जादुई चोंगे की खास बात यह थी की ,जो भी उसे ओढ़ता है वह गयाब हो जाता है।

उस बुढ़िया की बाते सुनकर राकुमार उस राजा के दरबार में गया। उसने राजा से घोषणा पूरा करने की आज्ञा मांगी। राजा ने यह कहते हुए आज्ञा दे दी की ,इससे पहले जिसने भी इस घोषणा को पूरा करने की कोशिश की वह असफल रहा। और उन सभी को मित्यु की सजा दे दी है।

राजा की बात सुनकर राजकुमार ने कहा कोई नहीं मुझे आपकी सर्त मंजूर है। फिर राजा ने राजकुमार को राजकुमारियों के बगल वाला दिया। और , उसके खाने पिने का बढ़िया इंतजाम किया। “जब रात हुई तो सबसे बड़ी राजकुमारी एक बड़ा गिलास भर के जूस लेकर आई , राजकुमार ने जूस ले लिया और राजकुमारी अपने कमरे में चली गई।

राजकुमार ने जूस नहीं पिया ,और खिचड़की से जूस बाहर भेक दिया। और सोने का नाटक करने लगा।

जब राजकुमारियों को लगा की राजकुमार सो गया है, तो सभी राजकुमारिया कही जाने की तैयारी करने लगी। इस बात का आभास होते ही राजकुमार ने वह चोंगा ओढ़ लिया ,और सभी राजकुमारियों पर गायब होकर नजर रखने लगा।

राजकुमारियों के कमरे में जाकर राजकुमार ने देखा की ,राजकुमारी सज- धज कर कमरे में एक गोला बना के खड़ी है। और कुछ गुन-गुनने लगी। तभी कमरे के बीचो -बीच एक गड्ढा नजर आने लगा , और सभी राजकुमारिया एक जादुई स्थान पर चली गई। राजकुमारियों के पीछे -पीछे राजकुमार भी उनके साथ चला गया। वह पर 12 राजकुमार उनका इंतजार कर रहे थे।

सभी राजकुमारिया अपने -अपने राजकुमार के साथ जंगल में जाती है , रास्ते में जाते वक्त सोने के पेड़ , हीरा का पेड़ और अन्य जवाहरात के पेड़ दिखते है। राजकुमार हर पेड़ से एक -एक पत्ता तोड़ के अपने पास रख लेता है।

“जंगल में कुछ दूर जाने के बाद वह एक महल दिखाई दिया , महल में जाने के बाद वहा एक मधुर आवाज आने लगी। उस मधुर आवाज को सुनकर 12 राजकुमारिया राजकुमारों के साथ नाचने लगी। उस धुन को सुनकर वह राजकुमार भी झूमने लगा। वो सभी वहा सुबह होने से पहले तक नाचते रहे और , सुबह होने से पहले वहा से चले गए

सभी राजकुमार राजकुमारियों को छोड़ने जंगल तक आये और वहा से राजकुमारी अपने कमरे में आ गई। राजकुमारियों के साथ चोंगा ओढ़े हुए राजकुमार भी उनके साथ वहा आ जाता है ,और चुपके से अपने कमरे में चला जाता है।

सुबह होते ही राजा राजकुमार को अपने दरबार में बुलाया और उस रहस्य के बारे में पूछते है। राजकुमार ने तोड़ी हुई सोने और चांदी की पत्ती दिखते हुए सारी बाते बताई। जब राजा ने 12 राजकुमारियों से इस बारे में पूछा तो सभी राजकुमारियों ने सिर झुका के हामी भरी। नृत्य करने वाली बारह राजकुमारी (Hindi Motivation Story)

इस बात को सुनकर राजा ने राजकुमार की शादी उसकी पसंद की छोटी राजकुमारी से करवा दी। और राज्य का राजा बना दिया। नया राजा रानी के साथ सुख पूर्वक रहने लगा कुछ समय के बाद वहा राजकुमार उस रहस्य माई महल में गया और उन सभी राजकुमारियों की शादी उन सभी राजकुमारों से करवा दी। जिनके साथ वह रात में नाचती थी। इसके बाद सभी खुशी -खुशी रहने लगे।

सीख – हमें हमेशा मुश्किल समय में धैर्य से काम लेना चाहिए। और अपनी बुद्धि का प्रयोग करते हुए समस्या को हाल करना चाहिए ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *